कोष English में पढ़िए

जमा करने के बाद

claim इन हालतों से गुज़रता है। हर हालत का मतलब क्या है, और उस पर आपको क्या करना है।

यह एक नमूना case है। नाम और नंबर बनाए हुए हैं, किसी असली व्यक्ति के नहीं।

स्क्रीन पर जो लिखा दिखे मतलब आपको क्या करना है
Under Process दफ़्तर आपका claim जाँच रहा है। 7–10 कामकाजी दिन इंतज़ार।
Payment Under Process मंज़ूर हो गया, पैसा भेजा जा रहा है। 2–3 कामकाजी दिन में बैंक देखिए।
Settled Amount पैसा आपके खाते में डाल दिया गया। बैंक स्टेटमेंट और SMS देख लीजिए।
Rejected कोई जानकारी मेल नहीं खाई या छूट गई। वजह पढ़िए, ठीक कीजिए, दोबारा भेजिए।
Pending at Field Office क्षेत्रीय दफ़्तर में पुष्टि का इंतज़ार है। उस दफ़्तर से सीधे बात कीजिए।
Not Available सिस्टम में कोई claim नहीं मिला। UAN जाँचिए, 24 घंटे बाद फिर देखिए।

घड़ी

20 दिन में निपट जाना चाहिए। न निपटे तो शिकायत दर्ज करने का हक़ है — EPFiGMS पर।

स्थिति कैसे देखें — चार तरीक़े

  1. पोर्टल पर: Online Services → Track Claim Status
  2. UMANG ऐप: EPFO → Employee Centric Services → Track Claim
  3. SMS: रजिस्टर्ड नंबर से 7738299899 पर भेजिए — EPFOHO <UAN> HIN
  4. मिस्ड कॉल: रजिस्टर्ड नंबर से 9966044425 पर। या टोल-फ़्री 1800 118 005.

SMS की भाषा बदलने के लिए आख़िर में HIN की जगह ENG, TAM, BEN, MAR, GUJ, KAN, TEL, MAL या PAN लिखिए।

अगर reject हो जाए

reject होने पर वजह लिखी होती है। वह वजह हमारे 80 कारणों में से एक होगी — वही कोष जाँचता है। वजह पढ़िए, ठीक कीजिए, दोबारा भेजिए। reject होना अंत नहीं है।

शिकायत का रास्ता

पहले EPFiGMS पर शिकायत। उसका जवाब न आए या ठीक न लगे तो EPF लोकपाल के पास। दोनों के लिए काग़ज़ कोष बना देता है।

epfigms.gov.in

ऊपर की हालतें और समय-सीमा एक रिपोर्ट से लिए गए हैं, किसी सर्कुलर से नहीं — नीचे लिंक है।

Livemintहमने यह 2026-08-19 को पढ़ा।

← दाख़िल करने का तरीक़ा दोबारा देखिए